IPR (अचल संपत्ति )

 IPR (Immovable Property Return) को अचल संपत्ति भी कहते है | इस की जानकारी पहले ऑफलाइन के माध्यम से सरकारी कर्मचारी/अधिकारी प्रतिवर्ष जनवरी माह में फॉर्म भर कर जमा करते थे, जो अब  Sparrow पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म जमा करना है |

Step 1 : -  IPR मेनू में क्लिक करने पर एक पेज ओपन होगा, जिसमें आपको Declaration में क्लिक करना है |




Step 2 :-  यहाँ पर आपको तीन विकल्प दिखाई देंगें जैसे कि - Fill New Declaration, Copy Data From Previous Year Declaration, Nill Declaration 







Step 3 : - Fill New Declaration को सलेक्ट करने पर दो विकल्प दिखाई देंगें | 


(i) Upload Physcially Signed Form : -  इससे आप IPR को हार्ड कॉपी में Manually Sign करके फिर स्कैन करके अपलोड करना है | अगर इस संबंध में अगर कोई Refrence डॉक्यूमेंट है - जैसे कि अनुमति या NOC तो यहाँ पर अपलोड कर सकते है |


 (ii) Fill Electronic Form :- इससे आप ऑनलाइन जानकारी भरकर eSign या DSC के माध्यम से सबमिट कर सकते है |






Fill Electronic Form में क्लिक करने पर आप यहाँ देख सकते है, जिस वर्ष की अचल संपत्ति की जानकारी भर रहे है वो यहाँ पर दिखाई दे रहा है |

Employee Basic Details :-  इसमें Employee का नाम , किस कैडर के है, बैच कौन-सा है, किस सर्विस है |  आपको Present Pay और Next Increment Date को भरना है |

1. Property Details : -  आपकी प्रॉपर्टी किस जगह पर है वहाँ की जानकारी इसमें भरना है |


















2. Name & Details of Property :-  इसमें आप जो प्रॉपर्टी ख़रीदे हो, वो किस प्रकार की है,  उसकी जानकारी भरना है जैसे कि - Land, House, Shop etc.











3. Cost of construction/Acquirement  :-  इसमें आपने जो प्रॉपर्टी जमीन के साथ खरीदी है तो उसका मूल्य और किस वर्ष खरीदी है वो यहाँ पर भरना है |                  

4.  Present value of the property : -  इसमें आपकी प्रोपर्टी का वर्तमान मूल्य भरना है |




5. Ownership : -  इसमें अगर प्रॉपर्टी आपके नाम पर है तो Yes करना है, तो उसके बाद अगर सिर्फ आपके नाम पर है तो Sole सलेक्ट करना है | परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रॉपर्टी है तो यहाँ पर Joint सलेक्ट करना है | और Additonal रिमार्क देना चाहते है तो यहाँ पर दे सकते है |

अगर प्रॉपर्टी आपके नाम पर नहीं है या परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर है तो आपका उस व्यक्ति से क्या संबंध है वो यहाँ पर भरना है | और Additonal रिमार्क देना चाहते है तो यहाँ पर दे सकते है |



 6. इसे कैसे प्राप्त किया गया (चाहे खरीद, गिरवी, पट्टा, विरासत, उपहार या किसी अन्य तरीके से) और उस व्यक्ति/व्यक्तियों का नाम और विवरण जिनसे इसे प्राप्त किया गया (पता और संबंधित व्यक्ति/व्यक्तियों के साथ सरकारी कर्मचारी का कोई संबंध, यदि कोई हो) और अधिग्रहण की तारीख ।

7. संपत्ति से प्राप्त कुल वार्षिक आय कितना है ? 



8. Remark : -  अगर कोई टीप देना है तो यहाँ पर दे सकते है जैसे कि - अनुमति या NOC की तारीख | 


अगर कोई अन्य  प्रॉपर्टी जोड़ना है, तो आप + के बटन पर क्लिक करना है |


अगर Fill Electronic Form को डिलीट करना चाहते हो, तो आप IPR>>Declaration में जा कर Delete Draft बटन में क्लिक करना है | 




अगर आप Nil Declaration में क्लिक करने पर, आपके फॉर्म में सभी जगह Nil भरकर आ जायेगा | इसमें आपको Present Pay और Next Increment भरना होगा |




फिर प्रॉपर्टी के संबंध में आपने अनुमति या NoC की कॉपी यहाँ पर अपलोड कर सकते है | फिर अंतिम में तीन बटन दिखाई देगा |
Save As Draft :  - इस बटन में आपने जो आईपीआर भरकर सेव रख सकते है |
Sign & Submit : - इसमें आप IPR को Submit करना चाहते है, तो आप Sign & Submit को क्लिक करने पर DSC एवं eSign के माध्यम से सबमिट कर सकते है |

MY IPR Status : - अपने आईपीआर का स्थिति पता करने एवं डाउनलोड करने के लिए आपको IPR >> MY IPR Status में क्लिक करने पर आपको IPR Submission डेट एवं अन्य जानकारी यहाँ पर देख सकते है |






No comments:

Post a Comment